युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली-पुखरायां

पुखरायां । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर से किसी बात से नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली , जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई घर मे कोहराम मच गया , सूचना पर भोगनीपुर पुलिस पहुची घटना की जानकारी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंगुरी गांव कल्लू खा ने बताया कि बुधवार को इनके छोटे बेटे फारूक 20 वर्ष ने घर मे किसी बात से नाराज होकर धन्नी के सहारे रूपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ,जैसे ही परिजनों को जानकारी होने पर घर मे कोहराम मच गया , पिता ने बताया कि इस्लाम अली 30 वर्ष और शारुख खा 25 वर्ष दोनो भाई से मृतक फारूक 20 छोटा था , जो इलेक्ट्रॉनिक का कार्य करता था , सूचना पर भोगनीपुर की पुलिस घटनास्थल पर पहुची घटना की जांच करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *