कानपुर – इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह , बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्रीशचंद्र मेहरोत्रा और कानपुर बार के महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह , वकील अनुराग पांडेय सहित कई स्थानीय वकीलों ने श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर शिवलिंग पर फल फूल दूध ,शहद अर्पित किया । इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के मुख्य संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि जी बीमारी के कारण देहरादून के जॉली ग्रांट हॉस्पिटल में भर्ती हैं , आज उन्होंने आनंदेस्वर महादेव की पूजा अर्चना कर अपने गुरू श्रीमहंत हरिगिरि जी के जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना की है । मंदिर में जूना अखाड़े के संतों ने विधिवत पूजा ,आरती कराकर अतिथियों को अंगवस्त्र , माला , प्रसाद भेंट किया । इस मौके पर अष्टकौशल महंत युग आनंद गिरि महाराज ,महंत इच्छा गिरी महाराज, कोठारी महंत लाल भारती,महंत अरुण भारती महाराज,थानापति विवेक पुरी महाराज ,थानापति महंत दिपेश्वर गिरी,महंत दशरथ गिरी,महंत हरिओम पुरी आदि मौजूद रहे ।

2021-07-22
