व्यापारी समाज सत्ता में बैठी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगा

2022 विधानसभा चुनाव में व्यापारी समाज सत्ता में बैठी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगा : अमिताभ बाजपेई

सपा व्यापार सभा ने किया 35 मण्डल स्तरीय पदाधिकारियों का मनोनयन आज घण्टाघर सुतरखाना स्तिथ होटल श्याम पैलेस में मण्डल अध्यक्ष रोशन गुप्ता की अध्यक्षता में सपा व्यापार सभा का कानपुर मण्डल के पदाधिकारियों का मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें इटावा औरैया विधूना घाटमपुर कानपुर देहात आदि जगहों के व्यापार जुटे मुख्य अतिथि के रूप में आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई सपा नगर अध्यक्ष डॉ इमरान महासचिव अभिषेक मोनू गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मनोचा उपाध्यक्ष मनोज पुरवार नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल रहें। विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में व्यापारी समाज सत्ता में बैठी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगा। उत्तर प्रदेश का विकास करने वाली अखिलेश सरकार को लाएगा। डॉ इमरान ने कहा कि व्यापारी भाजपा सरकार में खून के आंसू रो रहा है। योगी सरकार ने व्यपारियों का व्यापार सत्यानाश कर दिया है। मण्डल अध्यक्ष रोशन गुप्ता ने कहा कि समाजवादी व्यापार सभा व्यपारियो की समस्याओं को ले कर हर समय संघर्ष करती रहेगी और व्यापरियों के हित के लिए काम करती रहेगी मनोनीत हुए पदाधिकारियों में मण्डल महासचिव इखलाक मिर्जा कोषाध्यक्ष अनुराग साहू अमर प्रीत सिंह सचिव आत्मजीत सिंह श्याम वीर सिंह उर्फ भूरे सचिव उपाध्यक्ष महेश गुप्ता उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल उपाध्यक्ष सुशील मिश्रा उपाध्यक्ष निहाल चन्द्र गुप्ता उपाध्यक्ष उसामा मिर्जा उपाध्यक्ष टिम्मी शर्मा सचिव श्याम गुप्ता सन्गठन मंत्री देवेंद्र सिंह मीडिया प्रभारी नितिंन राठौर आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *