सृजन शक्ति केंद्र की महिलाओं का कैबिनेट मंत्री ने बढ़ाया हौसला

गांधीग्राम स्थित सत्यम शिवम सुंदरम गेस्ट हाउस में सृजन शक्ति केंद्र की हाँबी पॉइंट की 55 बेटियों को कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की माता स्वर्गीय कृष्णा महाना की पुण्य स्मृति में सिलाई मशीन का वितरण किया गया। आज का दिन संस्था के लिए अविस्मरणीय पल है। संस्था के महासचिव कविता मिश्रा अनरवत 17 वर्षो से गरीब अनपढ़ बेसहारा बहन बेटियों को हुनरमंद करके उन्हें रोजगार के लिए प्रेरित करती रहती है। आज तक संस्था ने तीन हजार से भी अधिक बहन बेटियों को रोजगार परक शिक्षा प्रदान कर रहे है। उन्हें आत्मनिर्भर बना दिया है और हजारों बच्चों को रोजगार भी दिलाया है। संस्था में सिलाई,पेंटिंग, न्यूरिशमन, मेहंदी, गिटार, ढोलक, रंगोली हुनर आदि का शिक्षण प्रदान किया जाता है।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित राजीव, वी डी राय, लाला त्रिवेदी, श्रीकांत मिश्रा, अशोक त्रिवेदी, विजय त्रिवेदी, अमित पांडे, कंचन झा, अतुल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *