कंचौसी मे सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को लेखपाल व पुलिस ने रोका

कंचौसी,औरैया तहसील बिधूना के राजस्व गांव ढिकियापुर कंचौसी मे मानस इन्टर कालेज के पीछे स्वास्थ्य विभाग महिला हैल्थ सेन्टर के सामने कीमती सरकारी भूमि गाटा संख्या 431 व 436 के काफी बडे हिस्से पर गांव के जसवंत सिंह व उनके घर के लोगो द्वारा अबैध तरीके से बिक्री कर कब्जा कराई जा रही भूमि पर लेखपाल पवन दीक्षित, ग्राम प्रधान राजू राठौर कंचौसी पुलिस चौकी इंचार्ज प्रमोद सागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच निर्माण को रोकने के साथ खाली पडी सार्वजनिक भूमि की पैमाइस कर सीमांकन कर भविष्य मे दोबारा निर्माण करने पर कार्रवाई करने की हिदायत दी। रोक से अबैध कब्जा कर रहे लोगो मे खलवली मच गई है।इस संबंध में लेखपाल पवन दीच्क्षित ने बताया सरकारी जमीन पर कब्जा जमाए लोगो जमीन खाली करने की हिदायत दी गई दुबारा जमीन पर कब्जा करने पर कार्यवाही की जाएगी इस मामले की जानकारी तहसील के वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत करा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *