पुलिस के हत्थे चढ़े दुष्कर्म का प्रयास करने वाले

कानपुर: फोटोशूट के बहाने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले चारअभियुक्तों को थाना गोविन्दनगर पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस पकड़े गये अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है। अभियुक्तों के पास से पुलिस ने एक स्कूटी बरामद की है।

घटना बीती 21 जुलाई की रात को थाना गोविन्द नगर क्षेत्र की है। यहां के होटल दीप में एक नाबालिग छात्रा को चार युवकों ने फोटोशूट के बहाने होटल में बुलाया। फिर युवकों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। हंगामा और शोरशराबा सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही चारों युवक मौके से भाग निकले। तब से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। चारों युवक शहर से कहीं बाहर जाने की फिराक में गोविन्दपुरी स्टेशन पर खड़े थे। तभी पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। पकड़े गये युवकों की पहचान गोविन्द नगर के राहुल कुमार, रेल बाजार के आर्यन, बाबूपुरवा कालोनी के अभ्यूदय गुप्ता, बरेली के शुभम पाठक के रूप में हुई है।पुलिस चारों युवकों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *