आषाढ़ मास की तिथि को गुरु पूर्णमा के रुप मे मनाया गया-पुखरायां

पुखरायां । कस्बे के बड़े महादेवन मन्दिर में शनिवार को आषाढ़ मास की तिथि को गुरु पूर्णमा के रुप मे मनाया गया । जहां पर शिष्यों ने अपने गुरु की श्रद्धा पूर्वक फूल माला पहनाकर पूजन करते हुए , आरती उतरी इसके बाद भन्डारे का आयोजन किया गया । शिष्यों ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया । वही पर गौर धाम पर गुरु पूर्णमा का पर्व मनाया गया हवन पूजन के बाद प्रसाद विरतण हुआ ।
कस्बे के बड़े महादेवन मन्दिर में शनिवार को आषाढ़ मास की तिथि को गुरु पूर्णमा के रूप में धूमधाम से मनाया गया , जहां पर बड़े महादेवन मन्दिर में महाराज रौनक गिरि नागा बाबा के हरी गुप्ता , किसन गुप्ता , दिनेश गुप्ता , जग मोहन गिरि , प्रमोद त्रिपाठी , अमरीश अग्निहोत्री , लल्ला तिवारी आदि शिष्यों ने श्रद्धा पूर्वक अपने गुरू नागा बाबा को फूल माला पहनाकर पूजन करते हुए , आरती उतारी गई ,इसके बाद भन्डारे का आयोजन का आयोजन किया गया , जहां पर शिष्यों ने भन्डारे का प्रसाद ग्रहण किया । ,वही पर नागा बाबा ने कहा कि शास्त्रों में गुरु को भगवान से बढ़कर दर्जा दिया गया है , क्योंकि वो गुरु ही होते हैं , गुरु के दुवारा शिक्षा और संस्कार दिये जाते हैं उनके पद चिन्हों पर चलते हैं इस लिए गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए । वही पर गौर धाम पर गुरु पूर्णमा पर गुरु को भगवान का दर्जा देते हुए , आचार्यो के दुवारा हवन पूजन करते हुए प्रसाद वितरण किया गया । इस मौके पर योगेन्द्र द्विवेदी उर्फ रामू द्विवेदी , शैलेन्द्र द्विवेदी , श्री प्रकाश द्विवेदी , दिनेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *