पुखरायां । कस्बे के बड़े महादेवन मन्दिर और अमरौधा के कालेश्वर धाम सहित आसपास ग्रामीणों के शिव मंदिरों में सुबह से तांता लगा रहा , सावन के प्रथम सोमवार को श्रद्धलुओं ने श्रद्धा पूर्वक भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए जलाभिषेक करते हुए पूजा अर्चना किय गई , वही पर कई जगह शिव मंदिरों में पुलिस प्रशासन तैनात रहा , श्रद्धलुओं को कोविन्ड -19 के तहत नियमों का पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित करते रहे है।
कस्बे के बड़े महादेवन मन्दिर और अमरौधा के कालेश्वर धाम में सावन के प्रथम सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए , बेलपत्री , धतूरा ,फल फूल ,दूध और जलाभिषेक किया गया , अमरौधा के कलेश्वर धाम में सोशल डिस्टेसिग की धज्जियां उड़ती हुई नजर आ रही थी , जबकि अमरौधा पुलिस चौकी से कस्टेबिल लगाए गए थे , कालेश्वर धाम के महन्त कल्याण दास ने बताया कि अमरौधा के कालेश्वर धाम में दर्शन के लिये श्रध्लु पुखरायां , भोगनीपुर , माचा ,पिपरी , दौलतपुर , मूसानगर , कल्ला , छतेनी , डीघ आदि के लोग आते हैं और मन्नते मानते हैं, पूर्ण होती है , वही पर कस्बे बड़े महादेवन मन्दिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा सूचना पर पुखरायां चौकी इंचार्ज चरण सिंह पहुचे पर पहुचकर भक्तों को कोविन्ड -19 के तहत नियमो का पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित करते रहे , वही पर एक पुरूष कस्टेबिल और एक महिला कस्टेबिल की तैनाती की गई।
2021-07-26
