ऑल इंडिया आईसीएसई स्कूल्स का परिणाम घोषित

ऑल इंडिया आईसीएसई स्कूल्स का परिणाम घोषित हो गया है आईसीएसई का रिजल्ट घोषित होने के बाद मेधावी छात्र छात्राओं के बीच काफी निराशा के भाव उत्पन्न है कोरोना के चलते इस बार भी बोर्ड ने छात्रों को उनके पिछले रिजल्ट के हिसाब से अंक दिए हैं जिससे छात्रों में बेचैनी है सामान्य छात्रों और स्कूलों के लिए रिजल्ट तो ठीक रहा परंतु कई नामी-गिरामी स्कूल इस रिजल्ट से अपने आप को सेटिस्फाई नहीं कर पा रहे हैं लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल भी इसी श्रेणी में है यहां पर शिक्षा प्राप्त कर रहे दलजीत सिंह के पुत्र यशराज सिंह भी अच्छे अंको से पास होने की उम्मीद लगाए हुए थे परंतु बोर्ड द्वारा किए गए मूल्यांकन के चलते उन्हें वह रिजल्ट नहीं मिला जिसकी उम्मीद थी फिलहाल अभी भी वाह स्कूल प्रबंधन से यह उम्मीद लगाए हुए हैं कि शायद प्रबंधन इस पर ध्यान देगा और उन्हें और भी अच्छे मार्क्स प्राप्त हो सकेंगे l पुखराया के यशराज सिंह पुत्र दलजीत सिंह यादव ने आईसीएसई बोर्ड दसवीं कक्षा में उत्तम स्थान प्राप्त किया। यशराज सिंह ने अंग्रेजी में 83%, हिंदी में 94%, इतिहास, नागरिक शास्त्र व भूगोल में 99%, गणित में 85%, विज्ञान में 86% व कंप्यूटर में 97% अंक हासिल किए। यशराज सिंह लखनऊ पब्लिक कॉलेज राजाजीपुरम के छात्र हैं। रिजल्ट आने के बाद यशराज सिंह बहुत ही खुश नजर आए व अपने पिता जी का आशीर्वाद लेते हुए अपनी खुशी जाहिर की और अपने शहर का नाम बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *