जिलाधिकारी ने लंबित परियोजनाओं को समय से पूरा करने के दिये निर्देश

कानपुर देहात 26 जुलाई 2021

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में रूपये 1 करोड़ या उससे अधिक लागत की परियोजनाओं की अवधि पूरा होने के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। जिसमें जिला अर्थ एवं सख्याधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में संचालित निर्माण परक परियोजनाओं में से 39 परियोजनायें माह दिसम्बर 2021 तक पूर्ण होने की संभावनायें है, इन परियोजनाओं में से 25 परियोजनाएं मार्ग/सेतु निर्माण से सम्बन्धित एवं 14 परियोजनाएं भवन निर्माण से सम्बन्धित है, जिलाधिकारी ने इस सम्बन्ध में कहा कि लंबित परियोजनाओं को अधिकारीगण समय से पूरा कर ले, इन परियोजनाओं में प्रमुख है जनपद कानपुर देहात के अमरौधा में एकेडमिक ब्लाक एवं हॉस्टल का निर्माण, रसूलाबाद में राजकीय इन्टर कालेज का निर्माण, चपरघटा नियर यमुना नदी के पर्यटन विकास का कार्य, 50 शैया युक्त एकीकृत चिकित्सालय का निर्माण, न्यायिक अधिकारियों के श्रेणी 5 के पांच के 14 आवास, जनपद न्यायालय के चहारदीवारी का निर्माण, लखनऊ इटावा मार्ग का निर्माण, सिकन्दरा भोगनीपुर मार्ग का निर्माण, बरौली से देवराहट के मध्य सम्पर्क मार्ग का निर्माण इत्यादि, उन्होंने कहा कि तय सीमा के भीतर इन मार्गो का निर्माण अवश्य कर लिया जाये अन्यथा सम्बन्धित अधिकारियों की जवाबदेही इसमें तय की जायेगी। इन परियोजनाओं के सही समय पर पूरा न होने का एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि 29 परियोजनाओं के निर्माण कार्य हेतु धनराशि उपलब्ध नही है, जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि सम्पूर्ण बाधाओं को दूर करते हुए जल्द से जल्द इन परियोजनाओं को पूर्ण करें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, डीपीआरओ, डीसी मनरेगा, पीडी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *