रूरा में सेतु निर्माण के मामले में कारदायी संस्था लगातार कर रही मनमानी

मार्ग अवरुद्ध होने के चलते मुख्य चौराहे पर लगा हैंडपंप कर डाला क्षतिग्रस्त

कार्य करने वाले श्रमिको के पास सुरक्षा संबंधी कोई व्यवस्थाएं नहीं

कानपुर देहात जनपद में रूरा कस्बे में सेतु निगम द्वारा ऊपरिगामी सेतु बनाए जाने में लगातार लापरवाही बढ़ती जा रही है इस मामले में अधिकारियों को भी अवगत कराए जाने के बाद भी अधिकारी इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं मामला भले ही कुछ और क्यों न हो। यही नहीं प्रमुख मार्गों को अवरुद्ध करने व बिना लिंक रोड तैयार किए काम शुरू करने के साथ-साथ मानकों का अनदेखा कर रात्रि मे काम के बजाये दिन मे मनमाने तरीके से कार्य किए जा रहे हैं जबकि राहगीरों को लगातार असुविधा का सामना करना पड़ रहा है और तो और जो श्रमिक निर्माण कार्य में लगे हैं उनके पास सुरक्षा के दृश्य कोई हेलमेट व शारीरिक सुरक्षा की किट तक नहीं है जबकि हाल ही में एक श्रमिक ऊंचाई से गिर जाने से काफी बुरी तरीके से जख्मी भी हो गया था जिसका आज भी इलाज चल रहा है यही नहीं रूरा के प्रमुख चौराहे पर लगा हैंडपंप भी सेतु निगम की बेपरवाही से बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया जिससे चौराहे में पेयजल संकट भी होने की बात की स्थानी जनों ने कही है आखिर अफसर प्रेत निगम लिमिटेड के अधिकारियों पर इतनी क्यों मेहरबानी बरत रहे हैं। यही नहीं प्रमुख मार्ग अवरुद्ध होने से आसपास की नगर पंचायत रूरा की वार्ड नो के सड़कों से भारी तादाद में वाहन निकलने से वादों की सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं इस संबंध में पूर्व में भी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने सेतु निगम हुआ विभागीय अधिकारियों को लिखित जानकारी दी थी अब बारिश के चलते सड़कों में नमी आ जाने से सड़क के और ज्यादा क्षतिग्रस्त हो रही हैं तथा उन स्थानों पर जलभराव होने के चलते लोग निकलने मे दुर्घटनाग्रस्त भी हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *