कानपुर की महिला काजल अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि उनके प्लाट पर दबंग लोग कब्जा करना चाहते है,,,विरोध करने पर दबंग अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे है,,,पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियो से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही,,,
बिल्हौर तहसील के पूरा की रहने वाली काजल अग्रवाल का प्लाट नदिहा रोड पर है,,,उनके प्लाट के बगल में बने कृष्णा गेस्ट हाउस के मालिक राज किशोर अवस्थी व महेंद्र अपनी दबंगई के दम पर प्लाट की बाउंड्री वाल को गिरा दिया,,,उनका कहना है कि जब इसका विरोध किया तो वो लोग अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे,,,
काजल का यह भी कहना है कि लेखपाल ने इसकी जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट में साफ़-साफ़ लिखा है कि प्लाट काजल अग्रवाल का ही है,,,और यंहा से कोई रास्ता नहीं दिया जा सकता,,,,
प्रेस वार्ता के दौरान काजल ने बताया कि उसके पति का देहांत 10 वर्ष पहले हो गया था,,,उसके दो बच्चे है जिनका पालन-पोषण उसके ही जिम्मे है,,,लेकिन इन दबंगो के आगे वो लाचार और बेबस है,,,उसकी सुनने वाला कोई नहीं,,,
2021-07-27
