सुरेंद्र मैथानी द्वारा,निरंतर लोगों की मदद की जा रही है

कोविड और नॉन कोविड से पीड़ित,गंभीर बीमारी के मरीजों हेतु भी,उनके द्वारा बताई गई समस्याओं पर,गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी द्वारा,निरंतर लोगों की मदद की जा रही है।
सुरेंद्र मैथानी ने शासन प्रशासन के तंत्र का,जनहित में लाभ लेते हुए, विशेषकर इस संक्रमण के काल में, बहुत सारे ऐसे भी लोगों की मदद की,जो अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे।
विधायक ने बताया स्वयं संबंधित आवश्यक प्रपत्र को लेकर, लखनऊ जाकर,माननीय मुख्यमंत्री से इलाज के लिए पैसा दिलवाने का कार्य,एक बार फिर,सफलतापूर्वक संपन्न कराया।और लोगों को आर्थिक रूप से लाभान्वित कराया। जिसके अंतर्गत,पुनः ऐसे 18 आवेदकों/जरूरतमंदों को,कुल ₹ इकतालीस लाख,सत्तासी हजार रुपये(₹ 41,87,000 )का भुगतान करा दिया। जिससे उनका इलाज, प्रारंभ होकर,अब चल रहा है।
विधायक ने, अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुख्यतः मध्यमवर्ग और निम्न आय वर्ग के लोगों के साथ ही,विशेष रूप से कानपुर के अंतर्गत आने वाले अपने मीडिया के पत्रकार बंधुओं से भी अपील की है कि,यदि इस प्रकार की किसी मेडिकल(आर्थिक) सहायता की आवश्यकता हो,तो मुझे सूचित करें। संकल्प बद्धता के साथ,मैं इसे अपना सौभाग्य मानूँगा।और हर हाल में,शत-प्रतिशत उनकी यह ईश्वरीय मदद करूंगा।
विधायक ने बताया कि,इस संकट की घड़ी में,ऐसे नान कोविड- गंभीर बीमारियों के पेशेंट को पैसा दिलाना ही,अपने आप में चुनौती थी।माननीय मुख्यमंत्री जी, से व्यक्तिगत आग्रह करके,उनकी विशेष कृपा से, यह संभव हुआ।इन सभी मरीजों के,आवेदन किये संबंधित पत्रों को लेकर,विधायक ने स्वयं लखनऊ जाकर,इन गरीबों एवं जरूरतमंदों के इलाज हेतु, धनराशि अवमुक्त कराने में सफलता प्राप्त की। अभी कई और गंभीर पेशेंट हैं जिन्हें अभिलंब पैसा अवमुक्त कराया जाएगा।जिस से जरूरतमंद लोग, इस भीषण संकट के समय भी,अपने इलाज में विलंब के कारणों से,कोई नुकसान न उठा सके।
विधायक ने बताया कि,अन्य सभी प्रयासों के साथ ही,जनहित में,यह पुण्य ईश्वरीय प्रयास भी,अनवरत जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *