बीईओ के निरीक्षण में नदारद मिलीं प्रधानाध्यापिका

डेरापुर के परिषदीय विद्यालय की हकीकत जांचने के लिए बीईओ ने प्राथमिक विद्यालय खिरवां, लडुआपुर, नंथू का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खिरवां प्राथमिक विद्यालय बंद मिला जबकि प्रधानाध्यापिका रजनी गौतम नदारद मिलीं। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। इसके साथ ही कई विद्यालयों में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और स्पष्टीकरण तलब किया।

ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों की हकीकत जांचने के लिए बीईओ ने प्राथमिक विद्यालय खिरवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और प्रधानाध्यापक ओमशंकर को व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय खिरवा पहुंचे, जहां पर विद्यालय बंद मिला। प्रधानाध्यापिका रजनी गौतम नदारद मिलीं। फोन पर उन्होंने बीआरसी जाने की जानकारी दी। वहीं लडुआपुर विद्यालय के निरीक्षण में शौचालय में गंदगी मिली। वहीं मोहल्ला पाठशाला संचालित नहीं मिली। प्राथमिक विद्यालय नन्थू में परिसर गंदा मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रधानाध्यापक पंकज परिहार को कड़ी फटकार लगाई। डेरापुर बीईओ उदय नारायण कटियार ने बताया बंद मिले बंद मिले स्कूल के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसके साथ ही व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *