सिकंदरा में महिला को पीटकर जेवरात लूटे

सिकंदरा थानाक्षेत्र के घसमऊ गांव में गोबर डालने गई महिला से दो लुटेरों ने लूट कर ली। महिला के भिड़ने पर लुटेरों ने गला दबाने के साथ ही उसे पीट दिया। महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

घसमऊ गांव निवासी जय सिंह कुशवाहा की 35 वर्षीय पत्नी गोमती देवी सुबह घर के बाहर बंधे पशुओं का गोबर कुछ दूर पर बनी गोशाला के समीप डालने जा रही थीं। वह रास्ते में थी कि अचानक से पैदल दो लुटेरे आए और पीछे से उनकी गर्दन पकड़ ली। इसके बाद कान का बाला, मंगलसूत्र समेत करीब 50 हजार रुपये कीमत के जेवरात लूट लिया। किसी तरह से हिम्मत कर वह लुटेरों से भिड़ गईं। इस पर दोनों ने उन्हें लात घूंसों से मारा और खेत की ओर भाग निकले। महिला की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए और पुलिस की मदद से सीएचसी सिकंदरा भेजा गया। पुलिस पहुंची और पूछताछ के अलावा छानबीन की। सिकंदरा थानाध्यक्ष विद्यासागर सिंह ने बताया कि महिला के साथ हुई घटना की सूचना मिली है। छानबीन जांच पड़ताल कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *