पुखरायां । कस्बा रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म नम्बर एक मे बुधवार को पुणे और लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन से किसी कारण फिसलकर गिर जाने से ट्रेन की चपेट आने से महिला की मौत हो गई , साथ मे बेटा होने पर शोर मचाने से ट्रेन की चेन पुलिंग की गई , और वही पर उतारा गया , सूचना पर जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुची , जानकारी किय गई औऱ सूचना मिलने पर भीमसेन थाना इंचार्ज गौरव तिवारी पहुचे , घटना की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।
मध्यप्रदेश भोपाल के थाना हनुमानगंज सब्जी मंडी के पास निवासी , मोहम्मद हुजैफा ने बताया कि अपनी माँ के साथ रिहाना खातून पत्नी मोहम्मद नईम 45 वर्ष ट्रेन नम्बर 02099 पुणे और लखनऊ एक्सप्रेस में सवार कानपुर के रास्ते अपने ननिहाल घाटमपुर जा रहे थे , पुखरायां स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक से जैसे ही ट्रेन गुजरी , अचानक महिला खिड़की से खम्भा नम्बर 1289/8 और 1289/10 के बीच ट्रेन से गिर गई और ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई , बेटे मोहम्मद हुजैफा शोर मचाने पर चेन पुलिंग करके उतारा गया , सूचना मिलते ही रेलवे जीआरपी के काटेबिल आदिल आफताब और रघुराज घटनास्थल पर पहुचे ,और जानकारी लेकर परिजनों को और भीमसेन थाने में सूचना दी भीमसेन थानाध्यक्ष गौरव तिवारी पहुंचे घटना की जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । मृतक महिला के भाई इरफान अहमद और अन्य लोग पहुचे , वही पर बेटा हुजैफा और भाई इरफान अहमद का रो रोकर बुरा हाल हुआ।
2021-07-28
