बारिश से गिरा पेड़, सिकंदरा-झींझक मार्ग पर लगा जाम

Wed, 28 Jul 2021
बारिश से सिकंदरा झींझक मार्ग पर लौआ गांव के सामने आम का पेड़ गिर गया। इससे यातायात बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया। वन कर्मी पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ को हटाकर यातायात शुरू कराया। इससे करीब तीन घंटे तक वाहन सवार परेशान रहे।

लगातार हो रही बारिश से झींझक सिकंदरा रोड किनारे लौआ गांव के सामने आम का पेड़ बुधवार सुबह करीब 10 बजे गिर गया। इससे सड़क पर यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ वाहन सवारों ने पेड़ को हटाने की कोशिश की पर असफल रहे। करीब दो किलोमीटर तक लंबी कतार लग गई। करीब तीन घंटे बाद वनरक्षक इरशाद टीम संग पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। इसके बाद वाहन सवारों ने राहत की सांस ली। संदलपुर के राजू खान, आलोक कुमार व मंगलपुर के अमित गुप्ता ने बताया कि सड़क पर पेड़ पड़ा होने से यातायात पूरी तरह से बंद हो गया था। हम लोग काम से निकले थे, लेकिन देरी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *