स्कूटी सवार बरसात के पानी मे अनियंत्रित होकर घायल हो गया-पुखरायां

पुखरायां । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के मेन रोड पर आहरोली मोड़ के पास बरसात का पानी भरा होने के कारण एक स्कूटी सवार बरसात के पानी मे अनियंत्रित होकर घायल हो गया , घायल अवस्था में पुखरायां सीएचसी लाया गया जहां पर उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर किया गया ।
मूसानगर थाना क्षेत्र के गौरी निवासी रमेश कुमार ने बताया कि गांव के अजब सिह 25 वर्ष स्कूटी में सवार होकर पुखरायां किसी कार्य के लिये आ रहे थे कस्बे के आहरोली मोड़ के पास मेन रोड पर बरसात का पानी भरा होने के कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे स्कूटी सवार घायल हो गए घायल अवस्था में पुखरायां सीएचसी लाया गया जहां पर उपचार किया गया हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *