तीन मोटरों का,आज जे टी यस दादा नगर में,शुभारंभ

कानपुर। गोविन्द नगर के विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने आज 50-50 हॉर्स पावर की तीन मोटरों का,आज जे टी यस दादा नगर में,शुभारंभ किया है।

विधायक ने कहा कि,अब इस उद्घाटन से पानी के भीषण संकट से राहत मिलेगी।

समय-समय पर त्रस्त होने वाले आम नागरिकों की समस्याओं से,विधायक ने जुड़ करके,जनहित में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जूझकर, सफल प्रयास किया।

विधायक ने कहा कि,इससे लगभग 75 हजार जनता, दादा नगर इंडस्ट्रियल एरिया, नहर कोठी, विवेकानंद नगर, सेवाग्राम बस्ती, नगर महापालिका कॉलोनी, दादा नगर लेबर कॉलोनी आदि क्षेत्रों की लाभान्वित होगी।और इसके साथ ही पेयजल आपूर्ति हेतु, यदि नहर और अन्य स्रोत संकट देंगे, तो यह सहयोगी स्टेशन के रूप में काम करेगा।

विधायक ने कहा कि गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पानी की समस्या और सीवर की समस्या पिछले लगभग 20 वर्षों से लंबित है। जिसको लगातार समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है।जिसमें काफी हद तक सफलता भी प्राप्त हो रही है।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी एवं जलकल के AE श्याम राज एवं JE राजकुमार पटेल एवं जल निगम के JE पंकज गुप्ता तथा नगर पार्षद दीपक सिंह एवं अखिलेश पांडे, मनीष अवस्थी, मंजू तिवारी, पप्पू पासवान, के के मिश्रा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *