एक दिन में चार मीटर बढ़ा यमुना का जलस्तर

यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को सुबह से शाम तक यमुना नदी का स्तर चार मीटर तक बढ़ गया। हालांकि अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है, लेकिन फिर भी प्रशासन नजर बनाए हुए है।

यमुना नदी में सुबह सात बजे जलस्तर 97.05 मीटर पर था और शाम 6 बजे बढ़कर 101.35 मीटर पर आ गया। यमुना नदी में खतरे का निशान 108 मीटर पर है, फिर भी बढ़ते जलस्तर से यमुना नदी के किनारे स्थित गांव में जलभराव की आशंका बनी हुई है। वहीं सिकंदरा के बेहमई में उदय वीर सिंह, बालमुकुंद सिंह, पूर्व प्रधान गांधी सिंह व जयवीर सिंह ने बताया कि लगातार हो रही तेज बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर तो बढ़ा है पर अभी गांव के नजदीक तक पानी नहीं पहुंचा है। अभी खतरा नजर नहीं आ रहा है। एसडीएम सिकंदरा आरसी यादव व एसडीएम भोगनीपुर दीपाली भार्गव ने बताया कि लगातार जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी है।

इस तरह से बढ़ा जलस्तर

समय व जलस्तर मीटर में

07:00 97.05

08:00 97.35

09:00 97.85

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *