जोन-2, 3, 5, 6 के कतिपय क्षेत्र का निरीक्षण किया

आज दिनांक 07.08.2021 को नगर भ्रमण जोन-2, 3, 5, 6 के कतिपय क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय, महाप्रबन्धक जलकल, सम्बन्धित क्षेत्र के जोनल अधिकारी, जोनल स्वच्छता अधिकारी व जोनल अभियन्ता आदि सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।निरीक्षण के समय नगर निगम से सम्बन्धित निम्नलिखित समस्याओं को देखा गया एवं मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये l
निरीक्षण के दौरान नन्दलाल चैराहे पर दिनांक 06.08.2021 को दिये गये निर्देशों के अनुपालन में महाप्रबन्धक जलकल, सचिव, जलकल द्वारा लाइन चोक समस्या के सम्बन्ध में नगर आयुक्त को अवगत कराया गया कि यदि 02 गली पिट का निर्माण इस स्थल पर अभियन्त्रण विभाग द्वारा करा दिया जाये तो समस्या का निदान किया जा सकता है। मोके पर ही निर्देश दिये गये कि अभियन्त्रण जोन-5 इस आशय का प्रस्ताव प्रस्तुत करे। निरीक्षण के दौरान कर्रही चैराहे से दांयी ओर मुड़ते ही फल मण्डी के पास बहुत अधिक कूड़ा पड़ा पाया गया, जिस पर जोनल स्व0 अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि यह क्षेत्र की बड़ी मण्डी होने के कारण यहाॅ कूड़ा ज्यादा निकलता है एवं इसका मध्यान्ह 12 बजे तक उठान भी करा लिया जाता है। इस पर निर्देश दिये गये कि यहाॅ कम से कम दो डस्टबिन रखा दिये जाये, जिससे कूड़ा रोड पर न बिखरे न ही हवा में उड़े। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत बने ट्रान्सफर स्टेशन का मुआयना किया गया। मौके पर बहुत अधिक मात्रा में कूड़ा पड़ा पाया गया, जिसमें नाराजगी व्यक्त करते हुये कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि श्री मनीष को आज ही कूड़े के समुचित निस्तारण के निर्देश दिये गये। इस पर श्री मनीष द्वारा आश्वस्त किया गया कि आज ही 11 बजे पूर्वान्ह् तक सारा कूड़ा हटाकार निस्तारित कर दिया जायेगा। इस पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह अपने स्तर से भी इन समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करायेगें। निरीक्षण के दौरान हमीरपुर रोड पर स्थित सी0ओ0डी0 नाले की सफाई कार्य का मुआयना किया गया, जहाॅ मौके पर उपस्थित जोनल अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि पोकलेन मशीन के माध्यम से यहाॅ नाले की सफाई का कार्य कराया जा चुका है। वर्तमान में भी इस नाले पर मशीन के माध्यम से कार्य चल रहा है। यह मशीन व्हाइट हाउस पुलिया जोन-2 में लगी बतायी गयी। इस पर निर्देश दिये गये कि नाले की सफाई के उपरान्त सिल्ट का उठान भी प्रत्येक दशा में कर लिया जाये। निरीक्षण के दौरान अर्रा बिनगवाॅ वार्ड की सफाई व्यवस्था का मुआयना किया गया। स्थल पर कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे मिले इस पर रोष व्यक्त करते हुये कर्मचारियों की उपलब्धता एवं उपस्थिति का विवरण चाहा गया । जिस पर अवगत कराया गया कि इस वार्ड में मात्र 38 कर्मचारी है, जबकि यह वार्ड भौगोलिक क्षेत्रफल की दृष्टि से काफी बड़ा है। इस पर निर्देश दिये गये कि इस वार्ड की सफाई एवं स्वच्छता के सम्बन्ध में जोनल स्व0 अधिकारी व नगर स्वा0 अधिकारी अपनी संयुक्त कार्ययोजना प्रस्तुत करे।
निरीक्षण के दौरान आवास विकास हंसपुरम में सफाई कार्य का मुआयना किया गया। अवगत कराया गया कि यह क्षेत्र आवास विकास एवं प्राइवेट सोसाइटीज द्वारा विकसित किया गया है, जिसमें मार्गो में गढढे, जलभराव, ड्रेनेज सिस्टम की समस्या प्राथमिक तौर पर पायी गयी।
इस पर निर्देशित किया गया कि नगर निगम कार्य क्षेत्र में आने वाले कार्यो को समुचित तरीके से पूर्ण कराया जायें । इन क्षेत्रों में मार्ग प्रकाश की व्यवस्था सन्तोषजनक करायी जाये।

 


आज दिनांक 07.08.2021 दिन शनिवार को मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में वीकेंड लाॅक-डाउन (शनिवार/रविवार) में दिये गये निर्देशों के क्रम में नगर निगम कानपुर सीमान्तर्गत आने वाले जोन संख्या-01,02 एवं 04 को शनिवार को घार्मिक एरिया, बस स्टेशन/रेलवे स्टेशन, फल/सब्जी मण्डी व्यवसायिक/भीड-भाड वाले क्षेत्र के समस्त कन्टेनमेन्ट जोनों में 02 टैकर 3000 ली0क्षमता वाले, 1500 ली0 क्षमता वाले 05 जेटिग मशीन एवं 5000 लीटर क्षमता की 03 फाॅग मशीन के माध्यम से युद्वस्तर पर निम्नलिखित स्थलो पर सेनेटाइजर का कार्य कराया गया। सेनेटाइजर के दौरान सम्बन्धित जोनल स्वच्छता अधिकारी एवं स्वच्छता निरीक्षक के साथ-साथ श्री रफजुल रहमान प्रभारी रबिश भी उपस्थित थे।
घार्मिक स्थल बस/रेलवे
स्टेशन फल/सब्जीमण्डी

व्यवसायिक/भीडभाड वाले क्षेत्र रैन बसेरा
शिवाला मन्दिर, तपेश्वरी
देवी मन्दिर,लक्ष्मी वैभव मन्दिर,
गणेशमन्दिर,मैथाडिस्ट चर्च,
क्राइस्ट चर्च, गुरूद्वारा लाटूश
रोड, गुरूद्वारा सरसैया धाट,
सफियाबाद मस्जिद, सुनहरी
मस्जिद,बगिया वाली मस्जिद,
खजूर वाली मस्जिद,बशीर
स्टेट की मस्जिद कानपुर
सेन्ट्रल फूलबाग
बादशाहीनाका,
बडा चैराहा,
धन्टाघर बिरहाना रोड मुख्य माके्रट
मरे कम्पनी पुल से मेधदूत चै0 तक
बेकनगज मार्केट
आलम मार्केट
दवा मार्केट बिरहाना रोड
नवीन मार्केट
परेड
मेस्टन रोड मार्केट
शिवाला मार्केट बडा चैराहा
हालसी रोड घन्टाघर मार्केट
कलक्टरगंज मार्केट
जनरलगंज मार्केट जोन सं0-1
के अन्तर्गत आने
वाले समस्त रैन
बसेरा
काली बाडी मन्दिर, सिद्वनाथ
मन्दिर,त्रिभूर्ति मन्दिर,खैर
मस्जिद,नूरी मस्जिद,
मकदूम शाह बाबा की मजार,
दादामियाॅकी मजार चकेरी,
चंदारी,
रेलवे
स्टेशन रामादेवी,
हरजेन्द्रनगर,
एन-2 रोड
फल/सब्जी
मण्डी हरजेन्द्रनगर से लालबगंज रोड मार्केट
जे0के0 प्रथम् से जखई बाबा चैराहा
नौबस्ता चै0 से दासू कुुआ तक
पी0ए0सी0 मोड से शनिदेव मन्दिर तक
कृष्णानगर चैराहा
राजा मार्केट,
मछरिया टैम्पो स्टैण्ड
कबीर हाॅस्पिटल से सैनिक चैराहे तक
पहली पुलिया से दलनपुर तक
समाधी पुलिया से देवांश हार्डवेयर तक
अन्ना चैराहा
ओम पुरवा से हरजेन्द्र नगर मार्केट जोन सं0-2
के अन्तर्गत आने
वाले समस्त रैन
बसेरा
परमट मन्दिर, शनिदेव मन्दिर
चुन्नीगंज, घन्टे वाले बाबा
मन्दिर, अशोक नगर,
मन्दिर,भेैरव बाबा मन्दिर,ग्वाल
टोली मकबरा,ग्वालटोली,बडी
ईदगाह बेनाझाकर चर्च
ग्वालटोली चुन्नीगंज
बस
स्टाप आर्यनगर मार्केट,
सीसामऊ मार्केट
पी0 रोड मार्केट
ग्वालटोली मार्केट आर्यनगर चै0 से सबजीमण्डी रोड
दि चाट चैराहा से अनाइचा रेस्टोरेन्ट से
गैस्टोलीवर हाॅस्पिटल तक
मधुराज नर्सिग होम से दि चाट चै0 तक
खलासी लाइन मार्केट
मकबरा चै0 से ग्वालटोली चै0 तक
भदौरिया चै0 से बालाजी चैराहा
अशोक नगर से हर्षनगर तक मार्केट
80 फीट रोड से अशोक नगर चैराहा तक
पी0पी0एन0 मार्केट,
परमट बाजार,पी0 रोड, जोन सं0-4
के अन्तर्गत आने
वाले समस्त रैन
बसेरा

साथ ही जोन संख्या-1 से 6 के अन्तर्गत जेटिग मशीन/एन्टी स्माॅग गन मशीन के माध्यम से 45 स्थानो पर एवं 146 स्प्रै मशीन के माध्यम से 3,025 स्थलों कुल 3,070 स्थलो पर सेनेटाइजिंग का कार्य कराया गया। साथ ही विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया जिसमें कि कुल 2,235 सफाई कर्मचारियों को लगाकर नालियो/सडक/गलियो की सफाई कराकर लगभग 94 एम0टी0 कूडा उठान कराकर कूडा अडडो तक पहॅुचाया गया जिसके उपरान्त बडे वाहनों से कूडा अडडो का भी लगभग 1365 एम0डी0 कूडा डम्पिग ग्राउण्ड पनकी भवसिंह पहॅुचाया गया। सफाई के उपरान्त 310 किलोग्राम ब्लीचिंग 310 मैलाथियान डस्ट दवाओं 10 कुन्तल चूना आदि का छिढकाव भी कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *