कानपुर 7 अगस्त
समाजवादी पार्टी के ग्रामीण अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव व समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिव सिंह पाल जी के नेतृत्व में 7 अगस्त 1990 को मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू करने की घोषणा दिवस पर आज मंडल दिवस के रूप में मना कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम संबोधित अपनी मांगों का एक ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय जाकर जिलाधिकारी को सौंपा। जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव ने ज्ञापन दे कर बताया कि दुर्भाग्यवश पिछड़ी जातियों के उत्थान के लिए गठित मंडल कमीशन की मांगे लागू नहीं की जिसके चलते इस वर्गों को उचित हिस्सेदारी नहीं मिल पाई है बी पी मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए वर्तमान की भाजपा सरकार संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ कर आरक्षण समाप्त करने का षड्यंत्र कर रही है पिछड़े दलित अल्पसंख्यक और महिला के साथ बर्बरता पूर्वक अन्याय और अत्याचार चरम सीमा पर है।
राघवेंद्र सिंह यादव ने आगे बताया कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों एवं पिछड़ों और अल्पसंख्यकों दलितों आदिवासियों के बारे में तुच्छ सोच के कारण पिछड़ों आदिवासियों और शिक्षकों के अधिकार खतरे में है उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री माननीय मुलायम सिंह यादव जी ने मंडल कमीशन की नौकरियों और शिक्षण संस्थाओं में 27% आरक्षण में भी वर्तमान सरकार पिछड़ों की अनदेखी कर रही है नीट के द्वारा 48000 डॉ की सीटें कम कर दी है
राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन में निम्नलिखित मांगों की मांग की गई है।
1 यह की मंडल कमीशन की सभी सिफारिशों को पूरी तरह से लागू की जाएं. 2 जातीय जनगणना कराई जाए 3 आबादी के अनुपात में सभी को हिस्सेदारी दी जाए 4 आरक्षित वर्गों को बैकलॉग भर्ती शुरू करके नौकरिया एवं सुविधाएं दी जाएं 5 नीट मेडिकल की परीक्षा में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को रोके जाने पर जो लगभग 10000 सीटों का नुकसान हुआ है उसकी क्षतिपूर्ति की व्यवस्था की जाए. 6 निजी क्षेत्रों में भी मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू कर आरक्षण का लाभ दिया जाए. और साथ ही लेटरल एंट्री बंद हो।
जिला अधिकारी ने ज्ञापन लेने के बाद कहा कि आपकी मांगो का यह ज्ञापन कार्यवाही हेत जल्द से जल्द राष्ट्रपति महोदय के पास भेजा जाएगा ज्ञापन के पूर्व ग्रामीण कार्यालय में मासिक बैठक सम्पन हुइ जिला अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर दिनाँक 11 अगस्त को पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन घाटमपुर में होना सुनिश्चि हुवा है जिसमे अधिक से अधिक पिछड़े वर्ग के कार्यक्रम को सफल बनाये जाने के लिए निर्देशित करते हुवे कहा सभी विधान सभा व पदाधिकारी एवं फ्रंटल अध्यक्ष छुटे हुवे नामों को बढ़वाने का कार्य करे तथा गलत नमो को सही करवाने का काम करे था अपने बूथों को बाज़बूत करते हुवे 2022 में मिशान के कार्य को पूरा करने का कार्य करें। ज्ञापन देने वालों में सपा जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव महा सचिव जितेंद्र कटियार पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष शिव सिंह पाल, उपाध्यक्च धेर्मेन्द्र यादव,अर्पित यादव , अनिल सोनकर, नसीम राजा,आशा सिंह,पूजा यादव,कल्पना द्वेदी,सोमवती संखवार,कालीचरण सोनकर,राजकुमार निषाद,श्याम सुंदर,संतोष यादव,नरेंद्र यादव, दीपक बाथम, चौरसिया,नसीम अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।
