आज दिनाँक 07.08.21 को हथकरघा वस्त्रोद्योग कार्यालय जी टी रोड कबीर भवन में मनाया गया। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस में बुनकरों को केन्द्रीय योजनाओं, वह पावरलूम योजनाओं, विपणन की समस्यायों पर विस्तार से चर्चा की गई, नई गारमेंट पालिसी 2017 के कार्यान्वयन में आ रही विभिन्न समस्यायो वह उनके निराकरण वह विभाग में चल रही विभिन्न योजनाओं पर श्री देवेश शुक्ल प्र. सहायक आयुक्त हथकरघा कानपुर रीजन द्वारा विस्तार से बताया गया व उनके स्टाफ श्री ब्रजेश सिंह, अतुल गंगवार पावरलूम निरीक्षक , श्री सुधीर मौर्य एवं श्री संजय पांडे द्वारा हथकरघा बुनकरों की समस्याओं को ध्यान से सुना गया और निराकरण किया गया, सहायक आयुक्त द्वारा बुनकरों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। बुनकरों को प्रधानमंत्री हथकरघा बुनकर मुद्रा योजना के अंतर्गत ऋण वितरण हेतु आवेदन भरवाये गए तथा उनके शीघ्र स्वीकृति हेतु जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक से अनुश्रवण करने का आश्वासन भी दिया गया।शिविर में भारी मात्रा में बुनकरों द्वारा उपस्थिति दर्ज कराई गई। बुनकर प्रतिनिधि के रूप मे श्री परवेज, मो शमीम, मेराज,अशोक कुमार श्री एजाज अहमद द्वारा भी अपने विचार व जिज्ञासायें व्यक्त की गई।

2021-08-07
