पुखरायां । भोगनीपुर तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस कमिश्नर डॉ राजशेखर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ , जहां पर आसपास क्षेत्र से आए हुए शिकायतकर्ताओ की शिकायतें सुनी , जहां पर 164 शिकायते आयी , 10 शिकायतों का निस्तारण किया गया ।
भोगनीपुर तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस कमिश्नर डॉ राजशेखर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ , जहां पर आसपास से आए हुए शिकायतकर्ताओ की शिकायतें सुनी , जहां पर 125 शिकायते आयी और 7 शिकायतों का निस्तारण किया गया । वही बरौर निवासी राजकुमारी पत्नी गजोधर ने बताया कि गांव में अपने जमीन में मकान बना रहे थे गांव के दबंग लोग सुरेन्द उर्फ कल्लू ने गलत नियत से उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है गाली गलौज करते हुए धमकी देता तुम्हारे पुत्र का मार देंगे यहां से खाली करके चलेओ , इस जमीन में मेरा अधिकार है प्राथी ने करवाई की मांग किय है । पुखरायां के अम्बेडकर नगर निवासी रामबाबू ने बताया कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करता हूँ मेरा कच्चा मकान है सरकारी किसी योजना का लाभ नही मिलता है एक आवास दिलवाने की मांग किय है । सट्टी थाना क्षेत्र के कथरी गांव निवासी मूरत सिह ने बताया कि बुजुर्गों का पुराना मकान गिर गया है पुनः निर्माण कर रहे थे गांव के दबंग लोग गोविन्द सिह मकान बनाने के लिये मना कर रहे हैं गाली गलौज करते हुए मारपीट में आमदा हो जाते हैं करवाई किय जाए । मलासा व्लाक के गोपालपुर गांव निवासी जय सिंह ने बताया कि घर के बाहर एक हेण्डपम्प लगा था जो एक वर्ष से खराब पड़ा हुआ है कई बार शिकायत किये गए लेकिन अभी तक रिबोर नही हुआ जो पानी की बड़ी समस्या है । पुखरायां के मीरपुर निवासी सरोजिनी पत्नी हरी प्रकाश ने बताया कि मेरे पति एक वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी लेकिन गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे विधवा पेंशन के लिए ऑनलाइन फार्म किया था जिसकी रिसीविंग है अभी l भोगनीपुर तहसील के सम्पूर्ण समाधान दिवस में 164 शिकायते आयी थी जिसमे 10 का निस्तारण किया है इस मौके पर वित्त एवं राजस्व एडीएम साहबलाल ,एसडीएम दिपाली भार्गव , तहसीलदार अनिता शेखर , नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी , भोगनीपुर सीओ प्रभातकुमार आदि लोग मौजूद रहे है।
2021-08-07
