Sun, 08 Aug 2021
कानपुर देहात के सिकंदरा दयानतपुर गांव निवासी एक युवती ने घर में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शनिवार सुबह शव फंदे से लटका देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
दयानतपुर गांव के रमेश राठौर ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात बेटी पूनम देवी (19) खाना खाने के बाद दूसरे कमरे में सोने चली गई थी। शनिवार सुबह उसे जगाने कमरे में गए तो धन्नी में दुपट्टे के फंदे से उसका शव लटका देखा।
बेटी के फांसी लगाने के पीछे के कारण का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने बताया कि पूनम की तबियत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
