पुखरायां । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के शनिवार देर शाम को हलधरपुर रेलवे क्रासिंग के पास एक अधेड़ ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी सूचना पर भोगनीपुर कोतवाल पुलिस बल के साथ पहुचकर जानकारी किया धड़ से सिर गायब मिला जिससे डॉग स्क्वायड और फरसेसिस टीम बुलायी गईं , शव के सिर की खोजबीन काफी देर तक की गई कही पता नही चला अधेड़ के जेब से निकला आधार कार्ड से शिनाख्त हुई , परिजनों को सूचना दी गई ,इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हलधरपुर रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार देर शाम को एक अधेड़ ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई , राहगीरों की सूचना पर भोगनीपुर कोतवाल बैजनाथ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुचे ,जहां पर शव के धड़ से सिर गायब मिला ,वही डॉग स्क्वायड और फारसेंसिस टीम बुलायी गई जांच शुरू की गई वही धड़ से गायब सिर की तलाश शुरू किय गई लेकिन कही पता नही चला , शव के जेब से निकले आधार कार्ड से शिनाख्त हुई पुलिस के दुवारा परिजनों को सूचना दी गई । मूसानगर थाना क्षेत्र के पड़ाव गांव निवासी , शिवनाथ पहुचकर देखा उसने अपने भाई ओमकार 40 वर्ष के रूप में शिनाख्त किय , वही पर भाई ने बताया कि कानपुर के एक ब्रेड फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते हैं , घर से कहकर निकला था कानपुर जा रहे हैं । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
2021-08-08
