मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड महाराजपुर विधानसभा की समीक्षा बैठक

वोट भी बढ़ाएंगे और खुद भी जिताएंगे – यदुवंश केसरवानी

कानपुर,मछरिया गांव में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड महाराजपुर विधानसभा की समीक्षा बैठक करने आए प्रदेश सचिव यथांश केसरवानी का मछरिया बाजार में भव्य स्वागत करने के बाद पदयात्रा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जहां उपस्थित पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया! बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष नसीम अहमद ने कहा कि मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड वार्ड स्तर पर संगठन खड़ा कर रही है तथा बूथ स्तर पर सभी पदाधिकारियों संगठन को मजबूत करें आगामी आने वाला विधान सभा चुनाव में जिले के सभी विधानसभा में समाजवादी पार्टी का विधायक बनाया जा सके ।प्रभारी प्रदेश सचिव यथांश केसरवानी ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव समाजवादी पार्टी का है हमारे महबूब नेता अखिलेश यादव फिर से मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं या तभी संभव है जब सभी कार्यकर्ता बूथ मजबूत करें और हर एक बूथ समाजवादी पार्टी जीते महाराजपुर का मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड कमेटी की तारीफ करते हुए बोले कि इसी तरह हर एक वार्ड स्तर और बूथ स्तर तक कमेटी बनाकर वोट भी बढ़ाना है और उसको भी जिताना है! विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद इमरान अंसारी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व की सभी निर्देशों का पालन महाराजपुर विधानसभा कमेटी कर रही है और जैसा भी पार्टी का आगे निर्देश होगा बूथ स्तर तक साइकिल यात्रा पदयात्रा एवं समाजवादी पार्टी सरकार की सभी उपलब्धियों को जनता तक जा जाकर बताने का काम मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड महाराज की कमेटी करेगी और बूथ स्तर तक को जोड़ने का काम और वोट बढ़ाने का भी काम करेगी! समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष नसीम अहमद ,प्रभारी केसरवानी, मो इमरान अंसारी, अब्दुल लतीफ मंसूरी, संतोष यादव, अजमेरी सिद्दीकी, उपाध्यक्ष फय्याज शाह मदारी, दानिश अंसारी, साइमन लाल, रूद्र त्रिपाठी, मोनू खान, प्रियांशु गौतम, अनुराग साहू ,मोहम्मद फहीम ,रिंकू साहू ,मोहित पाल, अक्षत साहू, रजत निगम , मो शाहनवाजहुसैन, विशाल गुप्ता सलमान खान नदीम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *