व्यापारियों ने अखिलेश सरकार बनवाने का लिया संकल्प

कानपुर,समाजवादी व्यापार सभा कानपुर महानगर इकाई के अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल द्वारा आयोजित संगठन समीक्षा बैठक,पदाधिकारी मनोनयन व शपथ कार्यक्रम में 78 व्यापारियों को समाजवादी व्यापार से जोड़ा गया।लगातार समाजवादी व्यापार सभा में छोटे,मध्यम वर्गीय व्यापारियों व रेहड़ी ठेले वाले व्यापारियों को जोड़ कर 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी की जा रही है।आज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता रहे व मुख्य वक्ता कानपुर जिलाध्यक्ष सपा डॉ इमरान।विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव अमर नाथ शुक्ला,संजय बिस्वारी, कृपा शंकर त्रिवेदी,शुभ गुप्ता थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कानपुर महानगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल की रही व संयोजन महानगर उपाध्यक्ष व छावनी प्रभारी मो शाहरुख खलीफा का रहा।78 सदस्यों को जोड़ते हुए उन्हें समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव के प्रति निष्ठा की शपथ दिलवाई गई।समीक्षा करते हुए सभी से कहा गया की अपने बाजार और मोहल्ले में ही रोज़ 2 घंटा व्यापारियों, दुकानदारों और ग्राहकों के बीच भाजपा के झूठ व विकासहीन 5 वर्षों की पोल खोलिए और पूर्व की सपा सरकार के कामों की उपलब्धियां व भविष्य की योजनाओं का जमकर प्रचार कीजिये।तय हुआ की सितम्बर में मण्डल का व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें की संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग समेत प्रदेश के पदाधिकारी शामिल होंगे।अमीन मंसूरी को छावनी विधानसभा का अध्यक्ष व बाबू सोनकर को आर्यनगर विधानसभा का अध्यक्ष घोषित किया गया।कासिम अंसारी को महानगर उपाध्यक्ष घोषित किया गया।अभिमन्यु गुप्ता,डॉ इमरान,जीतेन्द्र जायसवाल,मो शाहरुख खलीफा,मनोज चौरसिया आर्या, शुभ महेश्वरी, अमित पाण्डेय, आजाद खान , रचित पाठक आदि थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *