कानपुर देहात। रविवार की दोपहर कानपुर देहात के झींझक स्टेशन के पास रेल पटरी पर गाय आ जाने से हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस के चालक को अचानक ब्रेक लगाना पडा, इमरजेंसी ब्रेक लगाने से ट्रैक पर खड़ी गाय इंजन की चपेट में आगयी। एकाएक गाड़ी रुकने के कारण यात्री परेशान हो गये। बीस मिनट तक गाडी ट्रक पर खडी रही। रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुचे और गाये चेकिंग करने के बाद गाड़ी को वाराणसी के लिए रवाना किया गया। इसकी वजह से नई दिल्ली हावड़ा रेल रूट भी थोड़ी देर के लिए बाधित रहा ।
दिल्ली-हावड़ा रूट पर चलने वाली ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस दिल्ली से चलकर वाराणसी जा रही थी। दोपहर के समय वह कानपुर सेंट्रल पहुंचने वाली ही थी कि देहात के झींझक स्टेशन के निकट अचानक एक गाय पटरी पर आ गयी। चालक के हार्न बजाया लेकिन वह गाय ट्रैक से नहीं हटी और तेज रफ्तार इंजन से टकरा गई। ट्रेन से टकराकर गाय के चिथड़े उड़ गए और अवशेष इंजन में फंस गए। इससे तेज झटका लगने के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस रुक गई। बाद में चालक ने धीरे से ट्रेन को पास ही झींझक रेलवे स्टेशन पर ले जाकर खड़ा किया और स्टेशन पर हादसे की सूचना दी। स्पीड में चलती ट्रेन में ब्रेक लगने से वह तेज झटके साथ रूक गयी। जिससे यात्री किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हो गये। गाडी में अफरा-तफरी मच गयी।
स्टेशन पर ट्रेन में सवार टीएक्सआर स्टाफ उतरा और इंजन में फंसे गाय के अवशेषों को हटाया। इस दौरान करीब 20 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। इंजन की पूरी तरह जांच करने के बाद स्टाफ ने ट्रेन की रवानगी की अनुमति दी। इसके बाद ट्रेन वाराणसी के लिए रवाना हुई। इससे पहले भी वंदे भारत एक्सप्रेस से यहां पर कई बार मवेशी टकरा चुके हैं।
