आईजी होमगार्ड संजीव शुक्ला को सरकार ने सस्पेंड कर दिया

लखनऊ। प्रदेश होमगार्ड विभाग के ऑफिसर्स एसोसिएशन व्हाट्सएप ग्रुप पर तबादलों को लेकर सवाल उठाने वाले आईजी होमगार्ड संजीव शुक्ला को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। देररात आदेश जारी हो गया था। वर्तमान में संजीव झांसी जिले में तैनात हैं। बतादें 11 जुलाई को होमगार्ड डिपार्टमेंट के कई कमांडेंट का ट्रांसफर एक जिले से दूसरे जिले में हुआ था। इसी को लेकर डीआईजी ने ग्रुप पर लिखा था।

डीआईजी होमगार्ड संजीव शुक्ला ने व्हाट्सएप ग्रुप पर 11 जुलाई को हुए तबादलों को लेकर कलम चलाई। उन्होंने लिखा था कि, ये ट्रांसफर नीति गलत है और गलत तरीके से अफसरों का ट्रांसफर हुआ है। जिस पर हमसब को सोचना होगा।

ऑफिसर्स एसोसिएशन व्हाट्सएप ग्रुप में 97 अफसर जुड़े हुए हैं। इनमें से 86 सीनियर अफसरों ने आईजी संजीव शुक्ला का समर्थन किया था, जबकि 11 लोगों ने अपनी-अपनी राय रखी थी। इसी बात को लेकर ग्रुप में खूब बहस हुई थी। इन्हीं में से किसी एक अफसर ने ग्रुप में हुई चेटिंग की पूरी जानकारी शासन को पहुंचा दी।

अपर मुख्य सचिव, होमगार्ड अनिल कुमार के मुताबिक, डीआईजी संजीव कुमार शुक्ला का सस्पेंशन आचरण नियमावली के तहत हुआ है। संजीव पर आरोप है कि उन्होंने ट्रांसफर को लेकर अन्य अधिकारियों को भड़काने की कोशिश की। शासन और सरकार के फैसलों पर अन्य अफसरों को गुमराह किया।

बतादें तबादले के मामले में डीआईजी का मीडिया में भी बयान आया था। शुक्ला ने लंबे समय से एक ही जगह जमे कमांडेंट और एसएसओ को लेकर भी सवाल खड़ा किया था। जबकि शासन का कहना है कि कमांडेंट के सभी तबादले नियमों के अनुसार ही किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *