मुख्य विकास अधिकारी ने आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाया जाने हेतु की जूम मीटिंग, दिए निर्देश
शहीद स्मारक स्थलों पर साफ सफाई एवं रंगाई पुताई अवश्य करा लें तथा कार्यक्रम को भव्य तरीके से संपन्न में कराएं:-सीडीओ
कानपुर देहात 8 अगस्त 2021
मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय की अध्यक्षता में जूम मीटिंग के माध्यम से जिले में आयोजित होने वाली आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम जनपद में 9 अगस्त से 16 अगस्त तक भव्य तरीके से मनाए जाने हेतु सभी एडीओ पंचायत, खंड विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत, डीसी मनरेगा आदि अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया, इस बैठक में उक्त कार्यक्रम की महत्ता और इस कार्यक्रम को अपने- अपने ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी कैसे आयोजित करेंगे, इसकी एक रूपरेखा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उनके समक्ष प्रस्तुत किया गया, साथ ही इनको यह निर्देशित किया गया कि इस कार्यक्रम को पूरी गंभीरता से लें और अपने-अपने क्षेत्रों में शहीद परिवारों के साथ, जनप्रतिनिधियों के साथ उत्साह के साथ मनाएं साथ ही जनपद स्तर पर कार्यक्रम विकास भवन परिसर मे 9 अगस्त को प्रातः 9:00 से मनाया जाएगा, काकोरी कांड में शहीद हुए शहीदों के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा उक्त कार्यक्रम के तहत लखनऊ से काकोरी कांड स्मारक स्थल से लाइव प्रसारण का कार्यक्रम किया जाएगा, जिसे जनपद में लाइव प्रसारण के माध्यम से देखा जाएगा इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों मे एलईडी आज की व्यवस्था पहले से कर ले, मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों ग्राम पंचायत सचिव आदि को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में देख ले जहां शहीद स्मारक स्थल हैं वहां पर साफ सफाई रंगाई पुताई अवश्य करा लें तथा कार्यक्रम को भव्य तरीके से संपन्न में कराएं सभी ग्राम पंचायतों में जहां शाहिद स्मारक हैं वहां पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं उन्होंने कहा कि सबलपुर में कल शाम को शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम किया जाए उन्होंने कहा कि 9 तारीख को अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्कूलों से प्रभात फेरी हुआ तिरंगा यात्रा निकाली जाए इसके लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी संपूर्ण व्यवस्थाएं कर ले। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी डीसी मनरेगा ने भी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों उपरोक्त कार्यक्रम को बाबत तरीके से बनाए जाने हेतु निर्देश दिए।
