गठित टीम द्वारा जनपद की उर्वरक के प्रतिष्ठानों में की गई छापेमारी

कानपुर देहात 8 अगस्त 2021

अपर मुख्य सचिव कृषि उत्तर प्रदेश शासन के रेडियो ग्राम के द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा उर्वरक की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं कालाबाजारी रोकने तथा निर्धारित मूल्यों पर उर्वरक की बिक्री सुनिश्चित करने हेतु उर्वरक निरीक्षक सहित अन्य विभागों के अधिकारियों की चार संयुक्त टीमों का गठन किया गया, प्रथम टीम में उपनिदेशक कृषि विनोद कुमार यादव सहायक आयुक्त एवं निबंधन सहकारिता देव बर्मन को डेरापुर एवं संपूर्ण क्षेत्र जनपद कानपुर देहात, द्वितीय टीम में भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार एवं जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्र को तहसील अकबरपुर, मैंथा,
तृतीय टीम में जिला कृषि अधिकारी डॉ उमेश कुमार गुप्ता एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप चौहान को तहसील रसूलाबाद एवं संपूर्ण क्षेत्र जनपद कानपुर देहात एवं चतुर्थ टीम मे जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास सेठ एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव को तहसील भोगनीपुर, सिकंदरा है, जिला कृषि अधिकारी एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी के द्वारा आज तहसील रसूलाबाद में उर्वरक की बिक्री केंद्रों पर छापेमारी कर उर्वरक के 4 नमूने ग्रहित किए गए, सुशील खाद भंडार बेला रोड के द्वारा अभिलेख प्रस्तुत करने के कारण नोटिस जारी किया गया, सौम्या खाद भंडार मलखानपुर, अंश खाद भंडार, आरती खाद भंडार, त्रिपाठी खाद भंडार, गुप्ता खाद भंडार, श्री राम ट्रेडर्स, पाल खाद एवं बीज भंडार रसूलाबाद के द्वारा दुकान बंद करने के कारण उनके उर्वरक अधिकार पत्र को निलंबित किया गया है, प्रथम टीम उप कृषि निदेशक सहायक आयुक्त एवं निबंधन सहकारिता द्वारा द्वारा सात उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापा डालकर कुल तीन उर्वरक के नमूने ग्रहित किए गए हैं, जबकि जिला कृषि रक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा कुल 10 उर्वरक के प्रतिष्ठानों पर छापे डालकर तीन उर्वरक के नमूने लिए गए तथा पांच उर्वरक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया तथा लिए गए नमूनों को प्रयोगशाला में भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *