पुखरायां । सट्टी थाना क्षेत्र के पचलख गांव में सोमवार सुबह पहार अपने घर मे सो रहे एक किसान के ऊपर कच्ची दीवाल गिरने से परिजनों को जानकारी होने पर घायल अवस्था मे मलबे से निकलकर पुखरायां सीएचसी लाया गया जहां पर डियूटी पर तैनात डॉक्टर ने जांच के बाद मृतक घोषित किया , सूचना पर सट्टी थाना के उपनिरीक्षक अभिषेक यादव पहुचे ,जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया , वही पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हुआ ।
सट्टी थाना क्षेत्र के पचलख गांव निवासी अनुपम ने बताया कि उसके पिता रामसेवक 45 वर्ष सोमवार सुबह पहार अपने घर मे सो रहे थे अचानक कच्ची दीवाल गिर गई , जैसे ही परिजनों को जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की मदद से घायल को मलबे से निकला गया , घायल अवस्था में पुखरायां सीएचसी लाया गया जहां पर डियूटी पर तैनात डॉ आरती ने जांच के बाद मृतक घोषित किया ,सूचना पर सट्टी थाना के उपनिरीक्षक अभिषेक यादव पहुचे जहां पर जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया , वही अनुपम ने बताया कि पिता खेती का कार्य करते थे , छोटे भाई संजय 15 वर्ष , लक्ष्मी 8 वर्ष , मृतक की पत्नी मंजू देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया ।

2021-08-09
