प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बिठूर विधानसभा के अंतर्गत तिरमा कूढवा सवाईजपुर बेहठा पालहेपूर आदि गांव में चौपाल बैठके की गयी बैठक के माध्यम से सेक्टर बूथ गठन का कार्य किया गया। धीरेन्द्र सिंह राठौर व आदर्श यादव सपा छोडकर प्रसपा में शामिल हुए है। नन्द किशोर व प्रवीण कुमार को सेकटर का पदाधिकारी मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारियों ने सम्मानित किया जिस तरह से ग्रामीण आंचल में लोग प्रसपा में शामिल हो रहे है। निश्चित रुप से उप्र के मुख्य मंत्री शिवलाल सिंह यादव बनेंगे। मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति, नकुल सिंह, प्रेम प्रकाश दुबे, राम बहादुर पासवान, सरोज प्रजापति, सुरेश कुरील, गुड्डू यादव, ब्रजेश सिंह यादव, रामअवतार प्रजापति, महेश अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।
2021-08-09
