विश्व विकलांग दिवस पर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आयोजित किया समस्या समाधान शिविर
दिया गया सरकारी योजनाओं का लाभ
पेंशन के लिए भटक रहे हैं दिव्यांग।
कानपुर। विश्व विकलांग दिवस पर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में दिव्यांग व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर का आयोजन किया। शिविर में दिव्यांग व्यक्तियों के ट्राई साईकिल के लिये फार्म, दिव्यांग पेन्शन, रेलवे यूनिक कार्ड, यू0डी0आई0डी0 कार्ड, दुकान निर्माण व संचालन ऋण, दिव्यांग विवाह पुरस्कार, योजना के फार्म भरे गये। सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी।दिव्यांगजनों ने शिविर में पेंशन न मिलने, नगर बसों में नि:शुल्क यात्रा न मिलने की शिकायत दर्ज करायी। बहुत से दिव्यांगों ने पेंशन के लिए भरे गये आवेदनों में त्रुटि होने के बाद आवेदन न भर पाने की भी शिकायत की है। दुकान संचालन योजना में आवेदन भरने के बाद भी ऋण की धनराशि का भुगतान न होने की भी शिकायत प्राप्त हुई है।
राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों की सभी समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से वार्ता करके समस्याओं का समाधान कराया जायेगा। उन्होंने बताया की प्रत्येक रविवार व मंगलवार को शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया, में विकलांग व्यक्तियों के लिए समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है। जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्ति शिविर में आकर सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
आज के शिविर में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार के अलावा अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, आनन्द तिवारी, अरविन्द सिंह, अशोक कुमार, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, गौरव कुमार, कमलेश कुमार सिंह आदि शामिल थे।
