14 अप्रैल चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति भारत द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर चुन्नीगंज हाता स्थित डॉ की प्रतिमा स्थल पर जन चेतना सभा आयोजित की गई ।इस अवसर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें गरीबों का सच्चा हित की बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार पांडे नीनी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कहां की डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एक अद्भुत आयामी व्यक्तित्व के महान धनी थे ।जिन्होंने पिछड़े दबे और कमजोर समाज के लोगों को उनके अधिकारों के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। एकता के साथ रहकर देश के विकास में सहयोग के लिए। वह सदैव प्रयास रहे। सभा का संचालन प्रचार मंत्री संदीप साहू ने किया। सभा में लक्ष्मी नारायण, बृजेश कनौजिया, तिलक चंद कुरील, हर्षित शुक्ला, अनिल त्रिपाठी, छेदीलाल, सुरेंद्र गौतम, किशोरी लाला समाजसेविका प्रतिभा साहू, जितेंद्र प्रसाद, अजय कुमार आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे हैं।
2026-04-14
