कानपुर

 

चुनाव मे उतरने को बेताब दिखे महराज अरूण चैतन्य पुरी महराज

 

श्री मां गंगा सेवा समिति के तत्वावधान मे आज कृष्णा वाटिका मे एक बैठक आयोजित की गई। जिसमे बालयोगी अरूण चैतन्य पुरी महराज ने कहा कि इस साल 21हजार निमंत्रण पत्र परिवार को आमंत्रित किया जा रहा है। 11,00 लीटर दूध सवा कुंतल दही,शहद अर्पित किया जायेगा। 1100 सौ मीटर चुनरी साडी अर्पित की जायेगी। 51 आचार्यो मां गंगा का पूजन व अनुष्ठान करायेगे,शाम को भजन संघ्या व भव्य गंगा आरती की जायेगी। आये महराज के भक्तो ने सांसद बनने के लिए इस महोत्सव को विशाल रूप देने का निर्णय लिया है। महराज के भक्तो ने भाजपा पार्टी से सासंद बनने के लिए सभी भक्तो व समाज सेवियो को एक मंच मे आने का आवाहन किया है। इस बाबत सिद्धनाथ मंदिर के महामण्डलेश्वर अरूण चैतन्य पुरी महराज ने अपने सम्बोधन मे कहा कि वह सांसद बन गये तो कानपुर की एक एतिहासिक छवि पूरे देश मे नजर आयेगी, वह राज नेता ने राज्य नेता बनकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करेगे। इसका संचालन पवन तिवारी ने किया। कार्यक्रम की अघ्यक्षता अशोक भाटिया ने किया। इसमे प्रमुख रूप से संजय त्रिवेदी,मनीष मिश्रा,विजय चौरसिया, श्री ओम द्विवेदी, प्रशांत त्रिपाठी,गोविंद कृष्ण शुक्ला, विनोद गुप्ता,किरन पाण्डेय, पुष्पा जायसवाल, लक्ष्मी पाण्डेय आदि लोग आये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *