*जिला कारागार, कानपुर नगर में इन्टीग्रेटेड एस०टी०आई०, एच०आई०वी०, टी०बी० तथा हेपेटाइटिस से बचाव हेतु विशेष अभियान का आयोजन*

जिला कारागार, कानपुर नगर में दिनांक-03.12.2023 को उ०प्र० राज्य एड्स नियत्रंण सोसाइटी, लखनऊ द्वारा इन्टीग्रेटेड एस०टी०आई०, एच०आई०वी०, टी०बी० तथा हेपेटाइटिस से बचाव का विशेष अभियान प्रारम्भ किया गया।

जेल अधीक्षक डाॅ० बी०डी० पाण्डेय द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम में डाॅ० आलोक रंजन-मुख्य चिकित्साधिकारी, श्री सूरज यादव-अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक), डाॅ० राजेश्वर सिंह-उप जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से इस अभियान का शुभारम्भ किया गया तथा उक्त अधिकारियों द्वारा बन्दियों को यौन जनित रोगों, एच०आई०वी०, टी०बी० तथा हेपेटाइटिस से बचाव के उपाय तथा परीक्षण में संक्रमित पाये जाने की दशा में नियमित रूप से पूरा उपचार प्राप्त करने के सम्बन्ध में बन्दियों को विस्तार से समझाया गया। कारागार अधीक्षक द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक), उप जिला क्षय रोग अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा बन्दियों को नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच कराने, कारागार चिकित्साधिकारी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्शित आषधियों का नियमित रूप से सेवन करने तथा कारागार से रिहा होने के पश्चात भी सरकारी चिकित्सालय के माध्यम से अपने उपचार को नियमित रूप से जारी रखने के प्रेरित किया गया। इस अवसर पर कारागार चिकित्साधिकारी-डाॅ० प्रभाकर त्रिपाठी, उ०प्र० राज्य एड्स नियत्रंण सोसाइटी की ओर से श्री शमशुद्दीन शेख, श्री प्रेम शंकर वर्मा, श्री महेन्द्र शर्मा, श्री दुर्गेश कुमार तथा कारापाल-श्री अनिल कुमार पाण्डेय व श्री राजेश कुमार, उप कारापाल-श्री कृष्ण मोहन चन्द्र, श्री प्रशान्त उपाध्याय, श्री राजेश कुमार मौर्य, श्रीमती साॅयमा जलीस, श्रीमती मौसमी राय एवं श्री अनिल कुमार उपस्थित रहे।

(डॅा० बी०डी० पाण्डेय)

जेल अधीक्षक

कानपुर नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *