*जेल दिवस के अवसर पर कारागार में खेल प्रतियोगितायें आयोजित*
बसंत पंचमी के दिन प्रदेश की समस्त कारागारों में जेल दिवस का आयोजन किया जाता है। जिला कारागार, कानपुर नगर में दिनांक-14.02.2024 को बंसन्त पंचमी के अवसर पर दीप प्रज्जवलन तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कारागार अधीक्षक डाॅ० बी०डी० पाण्डेय द्वारा जेल दिवस का शुभारम्भ किया गया। बन्दियों द्वारा सरस्वती वंदना का गायन करने के पश्चात कारागार में बैडमिंटन, बाॅलीवाल, कैरम, नीबू दौड़, बोरी दौड़, चेस, रस्साकसी इत्यादि खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसे बन्दियों द्वारा मनोयोग पूर्वक देखा गया और अपने साथी बन्दियों का उत्साहवर्धन किया गया। कारागार अधीक्षक द्वारा कारागार परिवार की तरफ से कारागार में आयोजित की गयी विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बंदियों को शीघ्र ही मुख्य अतिथि के माध्यम से पुरस्कृत कराये जाने का आश्वासन भी दिया गया। इस अवसर पर कारागार अधीक्षक के अतिरिक्त जेलर-श्री अनिल कुमार पाण्डेय, श्री राजेश कुमार, उप कारापाल-श्री अनिल कुमार, श्रीमती साॅयमा जलीस, श्रीमती मौसमी राय एवं श्री अरविन्द यादव-प्रशिक्षु उपकारापाल उपस्थित रहे।
जेल अधीक्षक
कानपुर नगर
