कानपुर
कानपुर और आसपास के जिलों में भीषण गर्मी ही पड़ रही है। सुबह 10 बजे तापमान 40 डिग्री को पार कर जाता है। ऐसे में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग गर्मी से राहत के लिए गंगा नहाने भी पहुंच रहे हैं। वही गंगा किनारे लोगों की सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नहीं है। 2 दिन पहले ही कानपुर में हुए अलग-अलग तीन हादसों में नौ लोगों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। इसके बावजूद भी लोग बेरोक टोक गंगा नहाने पहुंच रहे हैं। कानपुर के गंगा बैराज में गंगा नहाने पर पूरी तरीके से प्रतिबंध है, लेकिन यहां पर भी बड़ी संख्या में लोग गंगा नहाते नजर आए। जबकि गंगा बैराज के दोनो तरफ पुलिस चौकी है। फिलहाल पुलिस के आलाधिकारी पूरे मामले पर सख्त नजर आ रहे हैं। डीसीपी सेंट्रल आर एस गौतम का कहना है कि किसी भी हालत में लोगो की जिंदगी को खतरे में नही डाला जाएगा। उन्होंने बताया कि, सेंट्रल जोन के कोहना , ग्वालटोली और नवाबगंज में गंगा के घाट हैं। सभी घाटों पर प्राइवेट गोताखोरों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ पुलिस कर्मियों को पेट्रोलिंग के लिए भी निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि, लाऊड स्पीकर के माध्यम से लोगो को गहरे पानी मे न जाने की चेतावनी भी दी जा रही है।
