खाकी अब अपने पूरे रुआब पर है और ये रुआब अपराधियों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं बढ़ते अपराध पुलिस के इकबाल को कम करने का प्रयास कर रहे थे जहां एक तरफ अपराधी ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे थे तो वहीं खाकी ने ऑपरेशन लंगड़ा की तर्ज पर अपराधियों को गोली मारकर अपाहिज करना शुरू कर दिया है जिससे अपराधी जिंदा भी रहेगा और अपने गुनाहों से तौबा भी करेगा ,इसकी एक बानगी कानपुर पुलिस ने साबित कर दिखाई ,8 से 9 जून की रात को दो लुटेरों ने एक परिवार को शिकार बनाकर उसे लूट की थी जिसके बाद पुलिस ने इस वारदात को खोलने और अपराधियों को मूहतोड़ जवाब देने के लिए इन बदमाशों को रडार पर लिए और घेराबंदी कर पकड़ने लगी तभी पुलिस से भागने को कोशिश में बदमाशों में पुलिस टीम पर गोलियां चला दी जिसके एवज में पुलिस ने भाग रहे बदमाशों पर जवाबी फायरिंग कर एक बदमाश को गोली मारकर लंगड़ा कर दिया तो दूसरे बदमाश को पीछाकर पकड़ लिया।
ये तस्वीर कानपुर पुलिस की मुस्तैदी की गवाही दे रही है और इस बात का संदेश भी दे रही है की प्रदेश में अपराधियों की खैर नही है पुलिस के कंधों का सहारा लिए ये वो बदमाश है जिसने आज से 4 दिन पहले अपने बेखौफ इरादों के साथ एक परिवार को अपना शिकार बनाया था और उसके साथ लूटकर के इस परिवार की एक महिला को घायल कर दिया था परिवार दहशत में था लेकिन पुलिस ने अपनी कार्यवाही से एक बार फिर से कानून के राजा के कायम होने का दवा सिद्ध कर दिया है ,दरअसल कानपुर के कल्याणपुर में 8 और 9 जून की रात बदमाशों ने एक परिवार को लूट लिया था ये मामला अकनपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में हुआ था जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और टीमें लगाकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी ,वहीं डीसीपी विजय ढुल ने जैसे ही इन बदमाशों की लोकेशन का पता लगाया वैसे ही बदमाश भीभरकत में आ गए और पुलिस टीम को देख भागने लगे अधिकारी की माने तो पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन जब बदमाशों की ओर से गोलियां चली तो जवाबी फायरिंग में पुलिस टीम ने भागा रहे बदमाश मुकेश को गोली मारकर लंगड़ा कर दिया ओर दूसरे बदमाश राजकुमार को दौड़ाकर पकड़ लिया डीसीपी विजय ढुल ने बताया की लगभग 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसके बाद इन बदमाशों को पकड़ा गया है और पुलिस ने आश्वस्त किया है की पुलिस जनता के लिए मुस्तैद है और अवाम परेशान न हो।
