कानपुर

 

हरबंस मोहाल थाना क्षेत्र में दबंगों का आतंक रंगदारी न देने पर युवक को उठा ले जाकर लाठी डंडों से पीटा

 

 

थाना हरबंश मोहाल अंतर्गत सुतर खाना चौकी क्षेत्र के तार वाला हाता निवासी अमित राठौर ने बताया वो अपने घर से बाहर कुछ दूर पर घर के लिए नाश्ता लेने निकला था उसी वक्त क्षेत्र के दबंग सनी करिया मोहित करिया नितिन व पिंटू कश्यप नाम के दबंगों ने रोक कर 2000 हजार रुपए मांगे पैसे न देने पर इन सभी दबंगों ने पीड़ित अमित राठौर को उठा ले जाकर बुरी तरह लाठी डंडों व सरिया से पीट पीट कर अधमरी हालत में छोड़ कर भाग गए, जिससे पीड़ित को सर से लेकर पूरे शरीर में गम्भीर चोटें आई हैं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अमित राठौर को ईलाज हेतु केपीएम हॉस्पिटल भेजा गम्भीर हालत देखते हुए केपीएम हॉस्पिटल से पीड़ित को उर्सला हॉस्पिटल रेफर कर दिया जहां उसका ईलाज जारी हैं पीड़ित की मां ने आरोप लगाया हैं कि उसके बेटे अमित राठौर को मारपीट कर उसके गले में पड़ी चैन मो वा जेब में रखे पैसे भी छीन ले गए हैं अब इस मामले में पुलिस क्या कार्यवाही करती हैं ये देखने वाली बात होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *