कानपुर
दिल्ली की तर्ज पर कानपुर में भी बीते दो महीनों से हटिया बर्तन बाजार की जनता पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रही है।कई बार स्थानीय पार्षद और जल संस्थान से गुहार लगाने के बाद आखिर जनता का सब्र टूट ही गया और स्थानीय पंप पर जाकर वहां की जनता ने जमकर हंगामा काटा। जल संस्थान के खिलाफ खूब नारीबाजी की गई।बर्तन बाजार के निवासी अमित कपूर ने बताया की बीते 2 महीने से लगभग 100 परिवार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।स्थानीय पार्षद अमित गुप्ता के सहयोग से कई बार जल संस्थान के कर्मचारियों से शिकायत की गई लेकिन समस्या जस की तस बनी रही।इसके बाद इलाके जनता प्रदर्शन करने पर मजबूर हुई है।फिलहाल इस पूरे मामले पर जल संस्थान के महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने संज्ञान लेते हुए समस्या को त्वरित निपटने की आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ तकनीकी खराबी के चलते जनता को पानी नहीं मिल सका वहीं दूसरी तरफ गंगा बैराज से आने वाली सप्लाई भी अब तक नहीं मिल पा रही थी, आज ही उसको सुचारु कर जनता को राहत पहुंचाई
