छोटे लोहिया स्व० जनेश्वर मिश्र की 92 वीं जयंती सपा ग्रामीण ने मिष्ठान वितरण, गोष्ठी संपन्न

कानपुर सोमवारः- व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई के पुरोधा एवम् डा0 राम मनोहर लोहिया की आवाज रहे स्व० डा० जनेश्वर मिश्र की 92 वीं जयंती आज नवीन मार्केट स्थित सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला ने डा जनेश्वर मिश्र की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा डा राम मनोहर लोहिया के बाद अगर लोहिया का अक्स किसी में दिखा तो वह डा जनेश्वर मिश्र में ही दिखा।उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के पद पर रहते हुए भी बहुत सादगी के साथ सभी कार्यकर्ताओं के साथ व्यवहार करते थे। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष ने कहा कि कई वर्ष पहले कानपुर में लोहिया के लोग संस्था द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र ने कहा कि आज की राजनीति एयर कंडीशन सभ्यता की ओर चली गई है, अगर समाजवादियों तुम एयरकंडीशन सभ्यता से बाहर नहीं निकलोगे तो लोहिया जी के द्वारा चलाए जा रहे व्यवस्था परिवर्तन और समाजवादी आंदोलन को कैसे सफल करोगे। तत्पश्चात मिष्ठान वितरण किया गया। संचालन महासचिव जितेंद्र कटियार ने किया। प्रमुख रूप से गोविंद त्रिपाठी स्वामी, राजकुमार चौहान, रघुनाथ यादव, मगन भदौरिया, सर्वेश यादव, परमेश्वर दयाल कनौजिया, कल्याणपुर विधानसभा उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, विनय कुमार, सुरेश गुप्ता, राजू ठाकुर, विनय कोरी, साधू यादव, अनिल सोनकर वारसी, यामीन खान, चंद्रशेखर यादव, हरी कुशवाहा, आदर्श दिवेदी, डा रमेश कुशवाहा, योगेंद्र कुशवाहा, चंदी पासी, वासिद सिद्दीकी, रचना गौतम, पवन, दिलीप प्रजापति विपिन यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *