स्थानीय डाक्टर सिद्धार्थ मित्तल क्लिनिक में आज विशाल आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन एवम भोजन वितरण पी 222 एक आवास विकास केशव पुरम कल्याणपुर में किया गया,इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने भोजन प्राप्त करने के साथ लगभग 132 लोगो ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण जिसमें निःशुल्क खून की जांचे, आंखो की जांचों के साथ कमर और जोड़ों के दर्द का आयुर्वेदिक तेल एवम अन्य कई दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया , इस आयुर्वेदिक शिविर में वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डा सिद्धार्थ मित्तल, डा सुरेश कुमार आहूजा, डा वीनस सचान,जड़ी बूटी विशेषज्ञ राजेश शुक्ला, वैद्य अनूप कुशवाहा, डा मनीष यादव, डा हेमंत उपाध्याय, डा अंजली सिलोदिया आदि की संयुक्तव टीम ने निःशुल्क परामर्श दे कर सैकड़ो लोगों को लाभान्वित किया, इस शिविर के आयोजन करता डा सिद्धार्थ मित्तल ने बताया की वर्तमान समय में मौसम परिवर्तन के कारण आज कल लोग संक्रमण जुकाम , खासी, बुखार, गले का दर्द एवम पेट की खराबी कब्ज बवासीर आदि के रोगी आए शिविर में विशेष आयोजन कमर पीठ जोड़ रीढ़ के दर्द के साथ बवासीर भगंदर फिशर रोग और त्वचा पेट रोग आदि के मरीजों को विशेष परामर्श ,दवा आहार व्यायाम आदि की जानकारी दी गई
हमारे क्लिनिक का मुख्य उद्देश्य आयुर्वेद की नई नई विधाओं एवम तकनीकों का अनुभवी चिकित्सकों द्वारा देकर लोगो को लाभान्वित करना है इस शिविर मे दीपक शर्मा, समीर, फहजान,अंसिका ,ईशा,शिवानी आदि लोगो ने सहयोग किया। डॉक्टर सुरेश कुमार आहूजा डॉक्टर मित्तल क्लीनिक केशव पुरम पाइल्स फिशर कब्ज मे आयुर्वेद चिकित्सा लाभकारी
