उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल का प्रदेश का चुनाव इस वर्ष 8 एवं 9 सितम्बर 2024 को

 

 

कानपुर, उत्तर प्रदेश मे व्यापारियो के सर्वोच्च एवं सर्वमान्य, सबसे पुराने संगठन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल (रजि०) की स्थापना पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा व लाला विशम्भर दयाल अग्रवाल ने माँ गंगा के पावन तट के किनारे वाराणसी में आज से 51 वर्ष पूर्व की थी। तब से व्यापार मण्डल लगातार त्रिवार्षिक चुनाव कराकर चुनाव प्रक्रिया द्वारा पदाधिकारीयो का मनोनयन / निर्वाचन करता आया है। त्रिवार्षिक चुनाव सत्र 2024-27 के अन्तर्गत बाजार, नगर, तहसील, कस्बा मे चुनाव संम्पन्न होने के पश्चात उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल का प्रदेश का चुनाव इस वर्ष 8 एवं 9 सितम्बर 2024 को आगरा के अग्रवन भवन, वाटर वर्क्स चौराहा मे होना निश्चित हुआ है। मतदाता सूची का प्रकाशन 05 सिंतबर 2024 को होगा। 08 सिंतबर 2024 को प्रात 10 बजे से 2 बजे तक नामांकन किया जायेगा। सायं 3 बजे से 5 बजे तक नामांकन पत्रो की जांच होगी। सायं 05 बजे से 6 बजे तक मतदाता सूची का निस्तारण होगा। अगले दिन 09 सिंतबर 2024 को प्रात 10:30 बजे तक नामांकन वापसी होगी।

प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा से कहा है कि संगठन चुनाव नहीं, हमारे लिए संगठन पर्व हैं। संगठन की चुनाव संगठन की आत्मा एवं विचारधारा की प्रक्रिया हैं। हमारी प्रदेश के सभी बाजार / तहसील/कस्बा/नगर मे कमेटियां गठित है, इस चुनाव मे व्यापार मण्डल के बाजार/नगर/तहसील/कस्बा इकाईयो मे चुने गए लगभग 5000 व्यापारी प्रतिनिधि आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे। प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी व राजेन्द्र शुक्ला, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय पाण्डेय (मण्डल अध्यक्ष) रामकिशोर मिश्र (प्रदेश कोषाध्यक्ष) राकेश सिंह (प्रदेश मंत्री) रामेश्वर गुप्ता (मुख्य संरक्षक) प्रदीप गुप्ता (जिला कोषाध्यक्ष) संदीप जैन (युवा चेयरमैन) सत्यप्रकाश जायसवाल (युवा अध्यक्ष) आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *