कानपुर
“माफिया और मठ एक है” वाले बयान से आहत संत समाज ने बड़े चौराहे पर अखिलेश यादव का पुतला फूंका
कानपुर के बड़ा चौराहा पर आज समाजवादी पार्टी मुखिया का पुतला दहन कर संत समाज ने अपना आक्रोश व्यक्त किया । बजरंग दल के पूर्व संयोजक प्रकाश शर्मा ने बताया कि अखिलेश यादव ने कल “मठ और मंदिर सब एक है” वाले बयान से भारत का संत समाज आहत हुआ है, पूर्व में भी उन्होंने राज्य सभा मे कहा था कि हम जब सत्ता में आएंगे तो चिलम फुकवाएँगे । अखिलेश यादव की नजर में संत समाज चिलम फूंकने वाला है लेकिन वह यह नही जानते कि संत समाज ने ही भारत की स्वतंत्रता के लिए वंदे मातरम का उद्घोष किया था और शंकराचार्य ने पूरे भारत को उत्तर से लेकर दक्षिण पूरब से लेकर पश्चिम तक एकजुट करने का काम किया है ।
संत समाज हमेशा से ही देशहित में काम करता है । साधु संतों का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान के नारों के साथ पनकी मंदिर के महंत ने भी अखिलेश यादव का विरोध किया
