कानपुर

 

व्यापारी महाकुंभ का आयोजन

 

प्रदेश उप चुनाव में प्रत्याशियों की जीत तय करेगा व्यापारी

 

व्यापार मंडल उप्र द्वारा व्यापारी महाकुंभ का आयोजन आज कानपुर के मर्चेंट चेंबर हाल सिविल लाइन में किया गया ।

व्यापारी महाकुंभ में प्रदेश भर से आये व्यापारी नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला का स्वर्ण मुकुट व माला पहना कर स्वागत किया गया इसके बाद उन्हें तलवार के साथ अंगवस्त्र प्रदान कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अजूप शुक्ला ने अपने उदघोष में कहा की व्यापारी महाकुंभ का आयोजन लगातार जारी है और अब तक पूरे प्रदेश में 25 से अधिक व्यापारी महाकुंभ का आयोजन किया जा चुका है । उत्तर प्रदेश में आगामी उप चुनाव में व्यापारी संगठन सभी विधान सभाओं में सम्मेलन कर व्यापारियों को अपनी ताक़त दिखाकर अपना मत प्रतिशत बढ़ाएगा । जिससे व्यापारी की राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित हो सके ।

 

आज के राजनीति परिवेश में उत्तर प्रदेश उप चुनावों में व्यापारी की अहम भूमिका है जिसको सभी राजनीतिक दलों को समझना होगा । व्यापारी धीरे धीरे एक जुट हो रहा है, व्यापारियों को उनकी राजनीतिक हिस्सेदारी से वंचित नही रक्खा जा सकता है । व्यापारी का राजनीतिक हिस्सा लगभग 30% है व्यापारी वोट और नोट दोनों देता है और विधानसभा लोक सभा, राज्यसभा व विधान

परिषद में उनकी संख्या न के बराबर है जो की चिंताजनक है ।

राजनेतिक पार्टियों को व्यापारियों को उचित राजनितिक हिस्सेदारी देनी ही होगी । उन्होंने सरकार से माँग करी की अधिकारियों द्वारा व्यापारियों पर हो रहा उत्पीड़न तुरंत रोका जाये। व्यापारियों के साथ हो रही लूट हत्या की घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगे और व्यापारियों को सत्र लाइसेंस प्रमुखता के साथ जल्द से जल्द जारी किए जाए इसके साथ ही मंडी शुल्क की भी समाप्ति होनी चाहिए । व्यापारी सुरक्षा आयोग का गठन तत्काल होना चाहिए । जिस तरह से बड़ी बड़ी कंपनियों द्वारा ऑन लाइन व्यापार किया जा रहा है उससे छोटे व मध्यम व्यापारी का व्यापार खत्म हो रहा है । जिस कारण से व्यापारी परेशान है और सभी व्यापार बंदी की कगार पर है और सामाजिक स्थिरता पर भी प्रभाव पड़ रहा है।इस लिये सरकार को ऑन लाइन व्यापार पर लगाम लगानी होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *