कानपुर

27 सितंबर को कानपुर ग्रीन पार्क में प्रस्तावित भारत बांग्लादेश टेस्ट मैच से पूर्व कानपुर नगर के सांसद रमेश अवस्थी ने आज ग्रीन पार्क मैदान पहुंचकर यूपीसीए एवं खेल विभाग के अधिकारियों के संग निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के उपरांत पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि कानपुर में अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच होने से निश्चित तौर पर कानपुर विश्व के मानचित्र पर अपने नाम को स्थापित करेगा श्री अवस्थी ने यूपीसीए के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि कम समय में ग्रीन पार्क में उनके द्वारा किए गए योगदान को भी सराहा जाएगा ।

रमेश अवस्थी ने कहा कि पूर्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज से कानपुर में मैच के संबंध में चर्चा हुई थी उसे समय 15700 सीटों की व्यवस्था थी आज ग्रीन पार्क की क्षमता लगभग 25000 हो गई है इस मैच के बाद मेरा पूरा प्रयास होगा की ग्रीन पार्क की क्षमता को कम से कम 40000 से ऊपर बैठने की व्यवस्था की जाए जिससे यहां पर आने वाले समय में वनडे T20 मैच एवं आईपीएल के मैच भी आयोजित हो सके ।

निरीक्षण में यूपीसीए और खेल विभाग के अधिकारियों के अतिरिक्त इस मैच के वेन्यू डायरेक्टर संजय कपूर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी प्रवीण शुक्ल आदि भी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *