कानपुर
समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव पर होटल में अयाशी का अड्डा चलाने का आरोप, क्षेत्रवासी हो रहे परेशान, पुलिस नही कर रही सुनवाई
कानपुर के विजय नगर मुर्गा मार्केट में बने कथित समाजवादी प्रदेश सचिव के होटल से क्षेत्रवासी परेशान हो रहे है । आज कानपुर प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता करते हुए क्षेत्रीय निवासियों ने बताया की अनेकों बार पुलिस से शिकायत करने के बावजूद होटल पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है उच्चाधिकारियों के अज्ञान में मामला आने पर दबाववश विगत 23 तारीख को पुलिस जब होटल पहुंची तो वहां से दो प्रेमी जोड़ों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा भी गया था लेकिन फिर भी होटल यथावत चल रहा है और आरोपी भी थाने से छोड़ दिए गए ।
अपने आपको समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव बताने वाली पुष्पा श्रीवास्तव ने पड़ोस की महिला शकुंतला जैसवाल के घर की तरफ खिड़की निकाल रक्खी है । शकुंतला जैसवाल का आरोप है की होटल की खिड़की से उनके बाथरूम के अंदर नहाते हुए वीडियो बनाए गए है जिसकी शिकायत भी उन्होंने पुलिस में करी है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है । क्षेत्रीय निवासियों में आज प्रेसवार्ता के दौरान मोहित सिंह, मधुबाला सिंह, विवेक श्रीवास्तव, शकुंतला जैसवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
